इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने केंद्र सरकार के बजट की सराहना की है जिसमें जीएसटी सरलीकरण लेबर कानून में सुधार किए जाने को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने व्यापारी हित में बताया है।
जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला ने कहा कि बजट में व्यापारियों के लिए सिर्फ दिखावा ही है कोई ठोस आधार व्यवस्था नहीं दी गई युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों के लिए जूता सहित तमाम घरेलू उपयोग की वस्तुओं की कीमत कम किए जाने की घोषणा की है जो स्वागत योग्य युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि स्क्रैप का कारोबार करने वाले व्यापारी इससे लाभान्वित होंगे उपरोक्त उद्गार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के युवा जिला अध्यक्ष के आवास पर बजट प्रसारण के दौरान व्यापारी नेताओं ने व्यक्त किया इस अवसर पर युवा जिला उपाध्यक्ष अंकुर शाक्य युवा शहर उपाध्यक्ष अमित दत्त तिवारी कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण भदोरिया सहित तमाम व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
जीएसटी सरलीकरण लेबर कानून में सुधार सहित व्यापारियों को राहत मिलेगी-ओम रतन कश्यप
