करहल/मैनपुरी। क्षेत्र के प्रगतिशील उद्यमी और सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन नवनीत यादव ने कृषि क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए अपने नए प्रतिष्ठान ‘अर्धिका कोल्ड स्टोर’ का विधिवत शुभारंभ किया। गढ़िया दीनानाथ चंदीकरा (सिरसागंज-कोसमा रोड) पर स्थित इस कोल्ड स्टोरेज के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान, आलू व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान प्रोपराइटर नवनीत यादव ने बताया कि इस कोल्ड स्टोर की क्षमता 2 लाख पैकेट से अधिक रखी गई है। उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य किसानों को उच्च स्तरीय भंडारण सुविधा प्रदान करना है ताकि उन्हें अपनी उपज सुरक्षित रखने के लिए दूर न जाना पड़े। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है।”

कार्यक्रम में पहुंचे किसानों और व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में इतने बड़े कोल्ड स्टोरेज की शुरुआत होने से स्थानीय किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें अपनी फसल के सुरक्षित भंडारण के लिए लंबी दूरी तय करने की समस्या से निजात मिल जाएगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से विभिन्न कोल्ड स्टोरेज स्वामी, विद्यालयों के प्रबंधक, ग्राम प्रधान, स्थानीय व्यापारी और नवनीत यादव के मित्रगण उपस्थित रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
