इटावा। अमनीव विज़न स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 का शुभारंभ शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में हुआ। विद्यालय को एक बार फिर अधिकृत परीक्षा केंद्र के रूप में नामित किया गया है, जिससे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10 की पहली बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 18 फरवरी को नियत समय पर आयोजित की गई। सभी परीक्षाएँ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुचारु रूप से संचालित की गईं।

विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, अनुशासन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा उन्हें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने का संदेश प्रदान किया गया।
