जसवंतनगर/इटावा। चौ0 सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी (ऑटोनोमस संस्थान) जसवंतनगर के तत्वावधान में “विकसित भारत की ओर भारत का अभियान 2047 : उपलब्धियां एवं चुनौतियां” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का सफल समापन हुआ।
सेमिनार के द्वितीय दिवस का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) रोली मिश्रा, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. विवेक कुमार द्विवेदी प्राचार्य बी एन डी कॉलेज कानपुर तथा उपाध्यक्ष अखिल भारतीय महाविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन, प्रो. अवधेश सिंह (पूर्व महामंत्री कूटा),
जगदीश नारायण पुरवार, वी०डी० पाण्डेय (अध्यक्ष कूटा), प्रो. रिपुदमन सिंह (पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर), चौ0 सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के चेयरमेन डॉ. बृजेश चंद्र यादव, प्रबंध निदेशक श्री अनुज मोंटी यादव, प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी (जनता कॉलेज बकेवर), प्रो. पदमा त्रिपाठी, प्रो. रमा शंकर यादव (के०के० कॉलेज इटावा), डॉ. महेंद्र सिंह (प्राचार्य के०के०पी०जी० कॉलेज इटावा), प्रो. (डॉ.) श्याम पाल सिंह (प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय इटावा), सेमिनार के आयोजक सचिव डॉ. संदीप पाण्डेय, प्रबंध समिति सदस्य अशांक हनी यादव एवं प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। सेमिनार में विभिन्न जनपदों से आए शोधार्थियों द्वारा 50 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए गए।
मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) रोली मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ नहीं होगी, तब तक 2047 के विकसित भारत का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो सकता। उन्होंने आर्थिक आत्मनिर्भरता और शोध आधारित शिक्षा पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि प्रो. विवेक कुमार द्विवेदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि 2047 का विकसित भारत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की सशक्त भूमिका से ही संभव है। शिक्षित भारत ही विकसित भारत की आधारशिला है। सेमिनार में बेस्ट रिसर्च पेपर अवॉर्ड संयुक्त रूप से डॉ. रेखा दीक्षित (राजकीय महिला महाविद्यालय इटावा) एवं डॉ. आस्था त्रिपाठी (असिस्टेंट प्रोफेसर, चौधरी सुघर सिंह ऑटोनॉमस कॉलेज जसवंतनगर) को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अजय दुबे, अशांक हनी यादव सहित जिला इटावा एवं कानपुर के विभिन्न महाविद्यालयों से आए शिक्षाविद उपस्थित रहे। सेमिनार का संचालन सेमिनार संयोजक असि. प्रोफेसर ऋषीपाल सिंह ने किया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष नितिन आनंद, असि. प्रोफेसर डॉ. आस्था त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, रक्षा, अजय कुमार, हिमांशी, रागिनी, आसिफ, डॉ. यादुवेंद्र यादव एवं डॉ. दिनेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही।सेमिनार का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
चौ0 सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का सफल समापन
