सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 10वीं का परिणाम, संत विवेकानंद स्कूल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

इटावा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं का प्रथम चरण का परीक्षा परिणाम आज शाम घोषित कर दिया गया।

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।

इसी क्रम में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के मेधावी छात्र शिवांश यादव ने सर्वाधिक 96.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया! वही यश्वी यादव ने 94.6, गगन यादव 94.2, सत्यम यादव 94.2, तनिष्का 93.6, आस्था 93.6, अभिनव चौहान 93, प्रथम सिंह चौहान 92.8, मेधांश नागर 92.2, अंशिका राठौर 92.2, नव्या यादव 92, अनुष्का राजपूत 91.8, दिव्यांश सिंह तोमर 91.8%, अभय प्रताप 91%, शैरिल फुरकान 90.4%, गोविंद उपाध्याय 90% विद्या यादव 90.6%, तन्मय 90.4%,
मोहम्मद यासिर अंसारी, आदित्य जैन के साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। टॉपर्स में शामिल 20 से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

सी बी एस ई सिटी कॉर्डिनेटर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक डॉक्टर आनंद ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।

वही संस्था के चेयरमैन डॉक्टर विवेक यादव ने भी छात्र छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को लेकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की!

अभिभावकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *