चौ० सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में बीएससी तृतीय सेमेस्टर का 100% परिणाम, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जसवंतनगर/इटावा।चौ० सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, जसवंत नगर, इटावा में बीएससी तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। इस वर्ष कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान के लिए गौरव का विषय है।
परीक्षा परिणाम में भूपेंद्र शाक्य ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। खुशी राजपूत ने 83.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नैंसी सिसोदिया ने 82.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर संस्थान के अनुज मोंटी यादव ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है।
संस्थान की निदेशक डॉ. रीमा मंडल ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और सही दिशा में की गई मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उत्कृष्ट परिणाम संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *