इटावा। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्यामल सेवा समिति द्वारा शनिवार को सराहनीय पहल करते हुए 50 लोगों को अंगोछा वितरित किया गया तथा सैकड़ों राहगीरों को शरबत पिलाया गया। इस सेवा कार्य से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
कार्यक्रम का आयोजन संगठन की अध्यक्ष श्यामला पाण्डे के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि समिति वर्ष 2014 से लगातार इस तरह के जनसेवा कार्य करती आ रही है। गर्मियों में जहां राहगीरों को शरबत व आवश्यक सामग्री वितरित की जाती है, वहीं सर्दियों में गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए जाते हैं।
इस दौरान संगठन की स्नेहलता पांडे, प्रेमलता जादौन, प्रतिभारंजन, प्रीति शर्मा, सूर्यांश मिश्रा एवं अर्चना गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।
श्यामल सेवा समिति ने किया अंगोछा व शरबत वितरण
