सफलता की नई ऊंचाइयों पर सेंट केवलानंद पब्लिक स्कूल : इंटरमीडिएट का परिणाम रहा शानदार

भरथना, इटावा। नगर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान सेंट केवलानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, भरथना के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड की 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है, जिससे विद्यालय का कुल परिणाम 100% रहा।

इस परीक्षा में पुष्पांजलि ने 89% अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान अर्जित किया। वहीं अर्जित राजपूत ने 88%, पार्थ सक्सेना ने 83%, पीयूष यादव ने 82% और विनीत गुप्ता ने 81% अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक योग्यता को साबित किया। विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन से अभिभावकों और शिक्षकों में अत्यंत हर्ष व्याप्त है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. रोहन सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा, “विद्यार्थियों का यह परिणाम उनकी एकाग्रता और निरंतर परिश्रम का मीठा फल है। मुझे गर्व है कि हमारे छात्र अपनी शिक्षा के प्रति इतने सजग हैं। उन्होंने कहा कि सही दिशा में किया गया प्रयास हमेशा गौरवपूर्ण परिणाम लेकर आता है।”
​प्रधानाचार्या डॉ. कल्पना सिंह ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों के इस शानदार सफर में शिक्षकों और अभिभावकों का सामंजस्य सराहनीय रहा।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम विद्यालय की शैक्षणिक रणनीति और शिक्षकों के समर्पण की जीत है। हम भविष्य में भी विद्यार्थियों को इसी प्रकार का बेहतर परिवेश प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि वे देश के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *