इटावा।आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह (किला आवागढ़) ने औरैया एवं इटावा जनपद में अपने जनसंपर्क अभियान को नई गति देते हुए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों, प्राध्यापकों एवं स्नातक मतदाताओं के साथ व्यापक संवाद स्थापित किया।
नगर पालिका इंटर कॉलेज (औरैया), तिलक महाविद्यालय (औरैया), जनता महाविद्यालय (अजीतमल) तथा जनता कॉलेज (बकेवर) सहित अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों एवं स्नातक युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, सेवा सुरक्षा तथा कार्य परिस्थितियों से जुड़ी समस्याओं को खुलकर उनके समक्ष रखा। इस अवसर पर अंबरीश पाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों का संघर्ष और स्नातकों की पीड़ा वर्षों से महाविद्यालयों की सीमाओं में सिमटकर रह गई है। अब समय आ गया है कि इन मुद्दों को मजबूती के साथ विधान परिषद के सदन तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा, “मैं शिक्षकों और स्नातकों के विश्वास, सम्मान और अधिकारों को नई शक्ति देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो तथा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलें।”
उनके इस वक्तव्य पर उपस्थित शिक्षकों और स्नातकों ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षकों के लिए बेहतर कार्य वातावरण, सेवा सुरक्षा तथा स्नातक युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख नीतियों और बेहतर करियर अवसरों हेतु संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।
औरैया एवं इटावा के स्नातक मतदाताओं ने एक स्वर में विश्वास जताते हुए कहा कि अंबरीश पाल सिंह शिक्षा जगत और स्नातक समाज की अपेक्षाओं पर खरे उतरने वाले ऐसे प्रतिनिधि हैं, जिनका नेतृत्व क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की नई दिशा तय करेगा। अभियान के दौरान मिले व्यापक जनसमर्थन ने चुनावी माहौल को पूरी तरह उनके पक्ष में उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य शिक्षाविद् उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, प्रो. अजय शर्मा, प्रो. रामबहादुर यादव, सुनील कुमार मिश्रा, प्रदीप दुबे, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. एम.पी. यादव, प्रो. नलिनी शुक्ला, प्रो. पी.के. राजपूत, प्रो. प्रकाश दुबे, प्रो. ललित गुप्ता, डॉ. योगेंद्र धनगर, हरीश धनगर, प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रो. पंकज गुप्ता, प्रो. राजवीर सिंह, प्रो. अपूर्व बिहारी लाल, प्रो. डी.एस. यादव तथा डॉ. राजेंद्र चौहान आदित्य मोहन शर्मा ,सहित अनेक शिक्षाविदों एवं स्नातक मतदाताओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
उपस्थित शिक्षकों एवं स्नातकों ने अंबरीश पाल सिंह के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षा जगत और स्नातक समाज की सशक्त आवाज बताया।
