इटावा ।डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की तरफ से अधिवक्ताओं के लिए डीबीए सभागार में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सैकड़ों अधिकावक्ताओं ने शिविर में आकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी बीमारियों के एक दर्जन से अधिक एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम ने परीक्षण किया।
मेडिकल कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला जज रजत सिंह जैन ने फीता काटकर किया। अतिथियों में अपर जिला जज प्रथम अखिलेश कुमार, अपर जिला जज द्वितीय संजय कुमार, अपर जिला जज तृतीय आलोक कुमार श्रीवास्तव, ईसी एक्ट जज अंकुर शर्मा, अपर जिला जज अश्वनी कुमार, अपर जिला जज बारह अशोक कुमार दुबे उपस्थित रहे।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी, महामंत्री नितिन तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का स्वागत किया। जिला जज ने स्वास्थ्य शिविर में तैनात डॉक्टर्स की टीम से मुलाकात की, उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.के. सिंह भी उपस्थित रहे। जिला बार के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्यकारिणी के सदस्यों सहित सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ताओं ने मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, इसके साथ-साथ डॉक्टर से सलाह लेने के बाद दवाएं भी प्राप्त की।
कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद तिवारी, राकेश वर्मा, राजुल शुक्ला, अनूप शर्मा, राना यादव, अमित नारायण पांडे, अजय द्विवेदी, श्याम चौधरी, जयंत मिश्रा, सीपू चौधरी, आदित्य मोहन शर्मा, मोहम्मद नईम, रविंद्र सिंह दुबे, रविंद्र सिंह चौहान, निषेसकांत सिंह, अवधेश तिवारी, दयाशंकर शुक्ल, विमल तिवारी, अंशुल पांडे, रीना यादव, विकास रावत, विकास दिवाकर, अनिल वर्मा, विनोद शर्मा, राकेश चंद्र त्रिपाठी, उम्मेद यादव, विनीत दीक्षित, सनी यादव, हिमांशु यादव, अनिल कुमार, हेमंत तिवारी, राजीव चंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, फेरी सिंह एवं मीडिया प्रभारी प्रवक्ता अमित तिवारी मौजूद रहे।
