इटावा। विजय नगर स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उपहार भेंट किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.पी. सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। शिक्षक ही विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार देकर उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के योग्य बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षक अर्थात गुरु का स्थान अत्यंत सम्माननीय है और गुरु को भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
शिक्षक राष्ट्र निर्माता, विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका : आर.पी. सिंह
