इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता एवं जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में लाइनपार स्थित भरथना चौराहा पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा की गई।
इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी आशीष गुप्ता को लाइनपार अध्यक्ष तथा सुधीर सिंह को लाइनपार प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं रशीद खान को लाइनपार उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा अखिलेश कुमार, अमित शर्मा, प्रशान्त कुमार, सुनील गुप्ता, शिवम् शर्मा, सुधीर कुमार, लक्ष्मण सिंह, अनुराग सिंह, अरुण यादव, सौरभ शर्मा, अंशुल पाठक, विवेक यादव, सतीश कुमार शर्मा एवं अवधेश कुमार कुशवाहा को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, लल्लू वारसी, रणवीर सिंह चौहान, युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, जिला उपाध्यक्ष मुस्तकीम राईन, महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला जिला प्रभारी सुशीला राजावत, महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे, महिला जिला उपाध्यक्ष बबीता कुशवाहा, जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी, नगर मंत्री मोहम्मद उवैस, उमेश कुशवाहा, नई मंडी अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह कुशवाहा, आकाश वर्मा, संजय कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारी हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई।
