इटावा। शहर में बच्चों के लिए आधुनिक और सुरक्षित मनोरंजन स्थल की कमी को दूर करते हुए इटावा में अपनी तरह का पहला आधुनिक प्ले ज़ोन “बच्चा पार्टी” शुरू किया गया है। इसका भव्य उद्घाटन इटावा सफारी पार्क के निदेशक श्री अनिल कुमार पटेल ने किया।

आज के समय में छोटे बच्चे मोबाइल फोन, टीवी और वीडियो गेम में अधिक समय बिताने लगे हैं। ऐसे में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सुरक्षित और एक्टिव माहौल की जरूरत को देखते हुए “बच्चा पार्टी” प्ले ज़ोन की शुरुआत की गई है। यहां बच्चों को खेलने, कूदने और दूसरे बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

प्ले ज़ोन को बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। पूरे परिसर में मोटी और सॉफ्ट फोम शीट लगाई गई हैं ताकि बच्चों को चोट न लगे। इसके अलावा पूरा प्ले ज़ोन एयर कंडीशंड है तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।

यहां बच्चों के लिए ट्रैम्पोलिन, स्लाइड्स, हर्डल्स, वॉल क्लाइम्बिंग, सैंड आर्ट, किचन सेट, बॉल पूल और सी-सॉ जैसी कई मनोरंजक और एक्टिविटी आधारित सुविधाएं उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि बच्चे मात्र 59 रुपये में 30 मिनट तक लगभग 15 अलग-अलग एक्टिविटीज़ का आनंद ले सकते हैं।
उद्घाटन अवसर पर निदेशक अनिल कुमार पटेल ने कहा कि इटावा में इस तरह का आधुनिक और सुरक्षित प्ले ज़ोन शुरू होना सराहनीय पहल है। इससे बच्चों को स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण मिलेगा तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में मदद मिलेगी।
वहीं प्ले ज़ोन के प्रमोटर अभिषेक कटियार एवं ऋषभ कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल बच्चों के लिए खेलने की जगह बनाना नहीं, बल्कि उन्हें मोबाइल और टीवी से दूर कर फिजिकल एक्टिविटीज़ की ओर प्रेरित करना है, ताकि बच्चे फिट रहें और सामाजिक रूप से भी विकसित हो सकें।
इस मौके पर समाजसेवी हरीशंकर पटेल, रणजीत सिंह वर्मा, प्रकाश चंद्र वर्मा, धीरेंद्र कुमार, अरुण वर्मा, राकेश वर्मा (डबोले), निहाल वर्मा सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
