पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से महिला का खोया पर्स खोज निकाला

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक महिला का खोया हुआ पर्स सकुशल बरामद कर वापस कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 मई 2026 को अंजू पत्नी कमलेश कुमार निवासी ग्राम नरा हवेलियां, थाना सकरावा जनपद कन्नौज आगरा जाने हेतु इटावा रेलवे स्टेशन आई थीं। रेलवे स्टेशन के बाहर वाहन से उतरते समय उनका पर्स कहीं गिर गया था, जिसमें ₹500 नकद एवं सोने का मंगलसूत्र रखा हुआ था।
इस संबंध में थाना सिविल लाइन पर प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान 09 मई 2026 को सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पर्स उठाने वाले ऑटो चालक की पहचान कर उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में ऑटो चालक ने बताया कि उसे उक्त पर्स मिला था।
इसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिला को उनका खोया हुआ पर्स, जिसमें 500 रुपए नकद एवं सोने का मंगलसूत्र सुरक्षित रखा था, सकुशल वापस कर दिया। अपना खोया सामान वापस पाकर महिला एवं उनके परिजनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इटावा पुलिस ने कहा कि वह संवेदनशीलता, सजगता और सत्यनिष्ठा के साथ जनसेवा के लिए सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *