रिद्धि स्वीट्स में निर्माण कार्य के दौरान सीलिंग गिरी, दो मजदूर घायल

इटावा। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के स्टेशन बजरिया स्थित ड्रीमलैंड कॉलोनी में रिद्धि स्वीट्स पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा होते बच गया। निर्माण के दौरान अचानक कमरे की सीलिंग भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की जेल चौकी के प्रभारी मोहम्मद हाशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायल मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

घायल मजदूर विजय सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूर ऊपर की एक दीवार तोड़ रहे थे, तभी अचानक छत की सीलिंग गिर गई और दो लोग उसके नीचे दब गए। हादसे में राजपाल पुत्र बैजनाथ निवासी भवानीपुर,इकदिल इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे घायल विजय को भी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *