इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री के संबंध में सोशल मीडिया पर की जा रही कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अखिलेश यादव की पुत्री के विरुद्ध अमर्यादित एवं अनर्गल टिप्पणियां की जा रही हैं। सपा नेताओं का आरोप है कि इन पोस्टों को जानबूझकर शेयर और प्रसारित कर उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
सपा नेताओं ने इसे सुनियोजित षड्यंत्र और आपराधिक कृत्य बताते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां सामाजिक समरसता को प्रभावित कर सकती हैं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक पोस्टों को तत्काल हटाया जाए तथा उन्हें पोस्ट और शेयर करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर सांसद जितेंद्र दोहरे, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया ‘वीरू’, एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप यादव ‘गुड्डू’, रविंद्र शुक्ला, अनवार हुसैन, आशीष राजपूत, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, संतोष राजपूत, जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, दीपी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फरहान शकील, रामवीर सिंह यादव, उमेश राजपूत ‘डुल्ले’, राकेश यादव, सुरेश चंद यादव, एडवोकेट राजू यादव, हाशिम मिर्जा, राणा प्रताप सिंह, शीलू यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
