हजरतपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में अधियापुरा बी टीम की शानदार जीत

(प्रेम कुमार शाक्य)

जसवंतनगर/इटावा। हजरतपुर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के अंतर्गत खेले गए रोमांचक मुकाबले का शुभारंभ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य ‘गुड्डू’ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की।

 मुकाबले में आसीनगर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी अधियापुरा बी टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों में भी मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट में लगातार रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि नेत्रपाल शाक्य, भाजपा नेता पंकज शाक्य, तारा सिंह, भारत सिंह राजपूत, उमेश शाक्य, राधा कृष्ण, सुभाष शाक्य, राघवेंद्र, देवेंद्र शाक्य, धर्मवीर सिंह, उमेश यादव, संदीप प्रजापति, अजय गौतम, सौरभ यादव, मोहित, प्रेम शाक्य, आशीष, शैलेन्द्र राजपूत, अनु शाक्य, बृजेंद्र शाक्य, सचिन शाक्य, प्रदीप शाक्य, सर्वेंद्र राजपूत, अमित दिवाकर, सोनू शाक्य, भोले राजपूत, सनी राजपूत, नितिन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *