एसएमजीआई के बीसीए में हर्षित,धैर्य बने टॉपर

इटावा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स इटावा के अन्तर्गत संचालित विवेकानन्द इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी (सम्बद्व सीएसजेएमयू कानपुर) में अध्ययनरत् बीसीए द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने फिर से शानदार परिणाम दिया है।

संस्था के डायरेक्टर डा. उमाशंकर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह ही सीएसजेएमयू कानपुर द्वारा घोषित बीसीए के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम इस बार भी शत्-प्रतिशत है।

बीसीए द्वितीय सेमेस्टर में हर्षित सक्सेना ने 94.16 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, दीपान्शु शाक्य ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, तनिष्का टन्डन ने 90.83 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय,आलोक कुमार ने 89.85 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ,एवं छाया ने 88.83 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया है।

बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर में धैर्य अग्रवाल ने 91.16 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, भूमि ने 87.66 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, प्रखर दीक्षित ने 87.33 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, सलोनी सोनी ने 86.16 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, एवं मोहिनी ने 85.83 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया है।

सर मदनलाल ग्रुप के चेयरमैन डा विवेक यादव ने संस्थान के छात्रों के इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए डायरेक्टर डा उमाशंकर शर्मा एवं प्राचार्या डा सीमा तिवारी, विभागाध्यक्ष एसपी सिंह सहित समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *