भरथना/इटावा। स्थानीय सेंट केवलानंद पब्लिक स्कूल, विक्टर पब्लिक कॉलेज, विक्टर पब्लिक आईटीआई एवं विक्टर इंटर कॉलेज (महावीर नगर) के संयुक्त तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थानों में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी संस्थानों के वाहनों, मशीनों एवं औजारों की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से संस्थानों की प्रगति, सुख-समृद्धि एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संस्थानों के चेयरमैन रोहन सर एवं डायरेक्टर नंदलाल सर ने सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन रोहन सर ने कहा कि कर्म ही असली पूजा है और भगवान विश्वकर्मा हमें निरंतर मेहनत, लगन एवं कर्म के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या कल्पना मैम सहित चारों संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पूजन कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
