इटावा।जैन धर्म के त्याग और तपस्या के पावन महापर्व ‘दसलक्षण/पर्युषण पर्व’ के अंतिम दिवस पर संपूर्ण नगर में भक्ति,वैराग्य और अध्यात्म का चरम उत्साह देखने को मिला।नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं गहना ज्वैलर्स के प्रोप्राइटर पारस जैन ने इस पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों व धर्मप्रेमी बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं धर्म स्नेही अभिनंदन प्रेषित किया।
पर्व के दसवें दिन दसलक्षण धर्म के मुकुटमणि ‘उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म’ की विशेष पूजा-अर्चना,महाअभिषेक, विश्व शांति की कामना के साथ वृहद शांतिधारा एवं दसलक्षण महाविधान अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए।नगर के प्रमुख जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा।इस अवसर पर पारस जैन (गहना ज्वैलर्स) ने सपरिवार उपस्थित होकर प्रभु भक्ति व अर्घ्य समर्पण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए पारस जैन ने कहा “ब्रह्मचर्य समस्त दस धर्मों का शिखर और आत्मा का सर्वोच्च आभूषण है। ‘ब्रह्म’ यानी शुद्ध आत्मा और ‘चर्या’ यानी उसमें लीन होना।यह केवल शारीरिक संयम नहीं,बल्कि मन,वचन और काया से विचारों की शुद्धता बनाए रखना है। इच्छाओं पर नियंत्रण रखकर आत्म-स्वरूप में लीन होना ही सच्चे सुख व मोक्ष का मार्ग है।” उन्होंने सभी से इन दस धर्मों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मंदिरों में शास्त्र सभा,तत्व चर्चा एवं संध्या काल में भव्य महाआरती व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं।
पर्युषण महापर्व पर गहना ज्वैलर्स का विशेष महा-ऑफर
महापर्व की पूर्णाहुति एवं आगामी त्योहारों के उपलक्ष्य में पारस जैन (गहना ज्वैलर्स,इटावा) ग्राहकों के लिए आकर्षक महा-बचत ऑफर लेकर आए हैं,जिसमें सभी प्रकार की 22kt HUID हॉलमार्क सोने की ज्वेलरी पर मात्र 3.5% मेकिंग चार्ज का लाभ,भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त HUID एवं BIS हॉलमार्क प्रमाणित आभूषण तथा पारदर्शी बिलिंग।आगामी वैवाहिक सीजन हेतु एंटीक,राजकोट,फैंसी गोल्ड, बॉम्बे,कटवर्क,कुंदन एवं टर्किश डिजाइन्स का अनूठा संग्रह गहना ज्वैलर्स,इटावा पर उपलब्ध है।
