इटावा। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों को जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब आने वाली पीढ़ी पर्यावरण के प्रति सजग होगी, तभी संरक्षण के प्रयास अधिक प्रभावी होंगे। आज के छात्र ही कल का भविष्य हैं और उनकी जागरूकता से बेहतर समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी आवश्यक है ताकि वे बड़े होकर वृक्ष बन सकें। उन्होंने बताया कि आगामी बारिश के मौसम में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।
पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
