इटावा 28 जुलाई 2026 दिन मंगलवार। होटल ग्रांड इम्पीरियर पंजाबी कॉलोनी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कोर कमेटी की मासिक बैठक संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें संगठन के विस्तार एवं संगठन को गतिशील एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आप लोगों के स्नेह एवं प्यार से जिस तरीके से पूरे जनपद में व्यापारियों का विश्वास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुड के प्रति बढ़ता चला जा रहा है जो बधाई के पात्र हैं आज पूरे प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देश पर जनपद में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ एवं व्यापारी बंधु की बैठक जिला प्रशासन के साथ हो रही है उससे
व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण हो रहा है।
श्री गुप्ता ने जनपद के व्यापारियों से निवेदन किया है अगर किसी भी प्रकार की खाद्य विभाग जीएसटी श्रम विभाग अथवा व्यापारियों की उत्पीड़न की कोई समस्या हो तो उसे व्यापार मंडल के कार्यालय में दर्ज करा दें जिससे आपकी लड़ाई लड़ने का कार्य किया जाए बहुत शीघ्र ही जनपद में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिससे व्यापारी हमारे संगठन से जुड़ने का कार्य करेंगे।
शहर के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने शहर कमेटी का विस्तार भी किया जिसमें आयुष जैन को नगर महामंत्री बासु जैन को कोषाध्यक्ष निशांत वर्मा एवं विशाल जैन को उपाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे राजेश अग्रवाल सुबोध जैन उमेश गुप्ता राजेश गुप्ता अखिलेश शर्मा जयप्रकाश जैन संतोष सोनी आलोक गुप्ता हर्षित पोरवाल उपाध्यक्ष गोविंद दुबे ,रिंकू यादव, गिरजा शंकर गुप्ता ,राजीव अग्रवाल ,विनीत अग्रवाल, अरविंद पोरवाल,कपिल गुप्ता राजीव वर्मा संतोष पोरवाल राधा कृष्ण सर्राफ घनश्याम दास केसरवानी शिवशरण गुप्ता अंजू ठाकुर अरुण मिश्रा रामकुमार गुप्ता राजीव माथुर संजय जैन नरेंद्र पाल अवनीश कुमार जयदीप त्रिपाठी अमित जैन राजेश कुमार गुप्ता सुशील यादव गुड्डी बाजपेई पदमा कुशवाहा डॉ अनुराधा दुबे संजीव राजपूत,धर्मेंद्र कुशवाहा, राणा राजपूत ,संचालन संगठन के महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संगठन गतिशील और मजबूत होगा–कृष्ण मुरारी
