श्री कृष्ण बाल लीला सुनकर भक्त भाव विभोर होकर झूम उठे-सुशील जी महाराज

इटावा शहर इटावा (माया मैरिज होम, रामलीला रोड) में अंतर्राष्ट्रीय युवा संत श्री सुशील जी महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में धाम वृंदावन से पधारे श्री राम जी द्विवेदी महाराज के मुखारविंद से बह रही रस धारा में लाखों भागवत प्रेमियों ने लगाए भक्ति के गोते भागवताचार्य को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रतीक चिन्ह देकर पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित।
श्रीमद् भागवत कथा में भागवताचार्य अंतर्राष्ट्रीय युवा संत श्री सुशील जी महाराज ने प्रभु की बाल लीलाओं का बखान करते हुए श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई कथा के दौरान प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकियां और भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमें कथा व्यास श्री ने भगवान श्री कृष्णा जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि देवकी की आठवीं संतान के रूप में भगवान श्री कृष्ण का जन्म होने के बाद वासुदेव जी महाराज उन्हें गोकुल में नंद बाबा और यशोदा मैया के यहां छोड़ आए उन्होंने बताया कि यशोदा मैया के यहां कन्या का जन्म हुआ था जिसे वासुदेव जी वापस कंस की जेल में ही ले आये यह सब भगवान की अद्भुत लीला थी कृष्ण की बचपन की सखी और प्रेमिका राधे उनको बिलकुल अलग तरीके से देखती थी। राधा के नाम के बिना कृष्ण का नाम अधूरा माना जाता है, क्योंकि कृष्ण के प्रति उनमें अत्यंत श्रद्धा और प्रेम थाहम कृष्ण-राधे कभी नहीं कहते हैं हम कहते हैं राधे-कृष्ण। एक साधारण सी गांव की लड़की इतनी महत्वपूर्ण हो गयी, जितने कि स्वयं कृष्ण।और कहीं-कहीं तो वे कृष्ण से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गयी है। कृष्ण के बारे में राधा कहती है “कृष्ण मेरे भीतर हैं। मैं कहीं भी रहूँ, वे हमेशा मेरे साथ हैं। वे किसीके भी साथ रहें, तो भी वे मेरे साथ हैं।”
भागवताचार्य का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला वरिष्ठ महामंत्री हरिगोपाल शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओमरतन कश्यप युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल जिला संगठन मंत्री अवधेश दुबे युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे शहर उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष दत्त तिवारी सदस्य पीयूष वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। श्रीमद् भागवत कथा परीक्षित  सुमन गुप्ता पत्नी  राकेश गुप्ता श्रीमद् भागवत कथा मुख्य यजमान  प्रेमा देवी  परशुराम गुप्ता एवं मनोेेेज गुप्ता ने सभी भगवत प्रेमियों से 31 मई को होने वाले विशाल भंडारा में पहुंचने की अपील की है भागवत कथा को सफल बनाने में सहयोग करने वालों में प्रमुख रूप से सुनीता गुप्ता शिवराम कृष्ण गुप्ता  बीना गुप्ता मनोज गुप्ता  डिंपल गुप्ता अरुण गुप्ता  रानी गुप्ता अशोक कुमार  नेहा कृष्ण गोपाल गुप्ता डॉक्टर शिल्पी गुप्ता डॉक्टर देव गुप्ता, मीनल कपिल गुप्ता, सोनम गुप्ता सिद्धार्थ गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *