इटावा। सम्मानित बुनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न एवं अन्य समस्याओं को लेकर सांसद जितेंद्र दोहरे से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।
सांसद जितेंद्र दोहरे ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक एवं ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बुनकर समाज की जायज़ समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा तथा किसी भी प्रकार का अनावश्यक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बुनकर समाज के प्रतिनिधियों ने सांसद द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर आभार व्यक्त किया।
बुनकर समाज ने बिजली विभाग के उत्पीड़न की शिकायत सांसद जितेंद्र दोहरे से की
