इटावा, 21 जुलाई। आगरा रोड स्थित कांधनी के पास संचालित मदन हॉस्पिटल जनपद के मरीजों के लिए बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। अस्पताल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) सहित कई सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत पात्र मरीजों को निःशुल्क इलाज और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र मरीजों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है, जिससे उन्हें महंगे इलाज के बोझ से राहत मिल रही है। अस्पताल में अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास यादव (पूर्व चिकित्सक, मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई-इटावा) के मार्गदर्शन में आधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
अस्पताल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध है। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों तथा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों को भी निःशुल्क कैशलेस उपचार और ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही है।
आधुनिक तकनीक से विभिन्न ऑपरेशन
मदन हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी और ईएनटी विभाग में आधुनिक तकनीक के माध्यम से जटिल ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
ऑर्थोपेडिक्स विभाग में सभी प्रकार के फ्रैक्चर, रीढ़ एवं गठिया रोग का उपचार, साथ ही हिप रिप्लेसमेंट और नी रिप्लेसमेंट जैसी उन्नत सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है।
जनरल सर्जरी विभाग में पित्ताशय की पथरी, हर्निया, एपेंडिक्स, हाइड्रोसील, बवासीर, फिस्टुला तथा लिपोमा (गांठ) के ऑपरेशन किए जाते हैं।
ईएनटी विभाग में कान के पर्दे एवं हड्डी का ऑपरेशन, कॉक्लियर इम्प्लांट, सुनने की मशीन, नाक की टेढ़ी हड्डी (डीएनएस), साइनस, नकसीर, एडिनॉइड्स और टॉन्सिल का उपचार आधुनिक तकनीक से किया जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 24 घंटे आपातकालीन (इमरजेंसी) चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध हैं। मरीज अधिक जानकारी या उपचार के लिए आगरा रोड, कांधनी, इटावा स्थित मदन हॉस्पिटल में संपर्क कर सकते हैं।
