लायंस क्लब द्वारा लायंस क्वेस्ट सप्ताह के अंतर्गत “मी इन अ मिरर” सेल्फ अवेयरनेस गतिविधि व “हीरो इन कम्युनिटी” पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

इटावा।लायंस क्लब इटावा द्वारा Lions Quest के अंतर्गत Rohit Mehta Lions Quest Week (26 अगस्त – 2 सितम्बर 2026) के अवसर पर लायंस क्लब इटावा द्वारा “Me in a Mirror” सेल्फ-अवेयरनेस एक्टिविटी एवं “हीरो इन कम्युनिटी” पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन डी. के.इंटरनेशनल स्कूल में किया गया।

छात्र-छात्राओं ने सेल्फ अवेयरनेस विषय पर अपने विचार चित्रों और लेखों के माध्यम से व्यक्त किए।इसके अतिरिक्त कुछ छात्र छात्राओं ने हीरो इन कम्युनिटी विषय पर अपने विचार लिख कर व्यक्त किए।

गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में
Life Skills,self Confidence, Compassion और Responsibility को विकसित करना रहा।

इस अवसर पर मंडलीय सचिव लायन अतुल भार्गव, क्लब अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन तरनपाल सिंह कालरा ने बच्चों एवं शिक्षकों को बताया कि Lions Quest का मुख्य लक्ष्य Empowering Youth, Building Life Skills, Creating Better Futures. है।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग डी.के.इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक लायन परिधि वर्मा, प्रधानाध्यक श्रीमती प्रीति छाबड़ा,क्लब जीएमटी समन्वयक लायन गौरव पोरवाल एवं कोषाध्यक्ष लायन मनीष गुप्ता की पुत्री सार्वी गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *