इटावा, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जनपद में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम अटल चौक पर आयोजित हुआ, जहां करीब 25 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी कमलावती एवं सदर विधायक सरिता भदौरिया ने की।

दीप प्रज्वलन के दौरान अटल चौक का वातावरण रोशनी से जगमगा उठा। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए दीप जलाए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर उत्सवमय नजर आया।

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जसवंतनगर क्षेत्र के धरवार में 11 हजार दीप जलाए गए, जबकि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने लगभग 1.25 लाख दीप प्रज्वलित कर अभियान में सहभागिता की।

प्रशासन के अनुसार, सेवा दिवस के अवसर पर जनपद के प्रमुख प्रोजेक्टों, घाटों, मंदिरों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 4,54,123 दीप प्रज्वलित किए गए।
इनमें एनआरएलएम द्वारा 1,21,300 तथा प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा 1,13,500 दीप जलाए गए। पंचायती राज विभाग ने 65,421, कृषि विभाग ने 22,500, ग्राम्य विकास विभाग ने 20,500, खाद्य एवं रसद विभाग ने 19,508 तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा 18,351 दीप प्रज्वलित किए गए।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 14,434, उच्च शिक्षा ने 12,400 तथा यूपीएमएस सैफई ने 10,051 दीप जलाए। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 9,000 दीप प्रज्वलित किए गए।
इसके अलावा सहकारिता विभाग ने 5,250, वैकल्पिक ऊर्जा ने 4,000, पर्यटन एवं संस्कृति ने 3,500, पशुपालन ने 3,000, लोक निर्माण विभाग ने 2,500, समाज कल्याण ने 2,401, माय भारत ने 2,100, खेल विभाग ने 1,800, डूडा ने 1,151 तथा स्वास्थ्य विभाग ने 500 दीप प्रज्वलित किए।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा 478, खादी एवं ग्रामोद्योग द्वारा 151, जिला अग्रणी बैंक द्वारा 125 तथा परिवहन और प्रोबेशन विभाग द्वारा 101-101 दीप जलाकर सहभागिता की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से जनपदवासियों ने सेवा, सहभागिता और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया। अलग-अलग स्थानों पर हजारों दीपों के प्रज्वलन से इटावा रोशनी से नहा उठा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद राम शंकर कठेरिया, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
