किड्स गैलेक्सी प्ले स्कूल में अभिभावक गोष्ठी आयोजित, 1098 हेल्पलाइन की जानकारी दी गई

जसवंतनगर/इटावा। हाईवे किनारे स्थित किड्स गैलेक्सी प्ले स्कूल में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसी बच्चे के साथ शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह, गुमशुदगी अथवा किसी अन्य प्रकार की परेशानी की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन की सहायता ली जा सकती है। उन्होंने अनाथ एवं असहाय बच्चों के लिए संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व स्पॉन्सरशिप की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद बच्चों को शासन की योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, देखभाल और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जरूरतमंद बच्चों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में सहयोग करे।
विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य अरविंद यादव ने कहा कि अभिभावक और विद्यालय मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनके संस्कार, अनुशासन और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। इस दौरान बच्चों की शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विद्यालय की गतिविधियों को लेकर भी अभिभावकों के साथ चर्चा की गई।
गोष्ठी में विद्यालय स्टाफ की प्रियंका, बुशरा, श्रेया, महक और उषा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *