जरूरतमन्दों की सहायता करना ईश्वरीय पूजा के समान:सीओ

विजेन्द्र तिमोरी 

भरथना,इटावा। समाज के असहाय व जरूरतमन्दों की पीडा महसूस करके उनका हरसम्भव सहयोग करना ही सबसे बडी ईश्वरीय पूजा है। जो व्यक्ति जितना सामर्थ्यवान है,उसे अपनी स्थिति के अनुसार ऐसे जरूरतमन्दों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिये।

उक्त बात रविवार को कस्बा के महावीर नगर स्थित माँ अम्बे पब्लिक स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने कही। निराश्रित एवं असहाय सेवा समिति भरथना के तत्वाधान् में आयोजित तृतीय सहायता वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीओ अतुल प्रधान ने विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्याम सुन्दर चौरसिया,पूर्व मंत्री अशोक यादव,संस्था के प्रेरणास्त्रोत/पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, सुधा पाण्डेय के साथ माँ सरस्वती,स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। तदुपरान्त संस्था के पदाधिकारियों ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर संस्था द्वारा समाज की निर्धन, असहाय व जरूरतमन्द 18 महिलाओं को स्वरोजगार से आर्थिक स्थिति में परिवर्तन हेतु सिलाई मशीन व 4 व्यक्तियों को उपचार हेतु नगद धनराशि प्रदान करके उनका सहयोग किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह चौहान, सचिव रामप्रकाश पाल, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव,उपसचिव समलेश यादव,अजय यादव,किशन कुमार, देवेन्द्र पोरवाल,रज्जू पोरवाल, रजनीश पोरवाल कल्लू, राजेश यादव पण्डा,अशोक रावत,देवेन्द्र सिंह चौहान, शिवकुमार सक्सेना, अरविन्द चौरसिया, जमुनादास लखवानी, अखिलेश पोरवाल,रामजी भदौरिया,रघुराज सिंह कुशवाह,आरएन दुबे,नीरज यादव,अंकुर पुरवार, विवेक पोरवाल,विष्णु भदौरिया, वीरेन्द्र यादव सहित सैकडों गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधा पाण्डेय व सफल संचालन रामप्रकाश पाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *