24 घंटे के भीतर हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडा व लोहे की सरिया बरामद

इटावा। थाना चौबिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाठी/डंडा और एक लोहे की सरिया बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को थाना चौबिया क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया था कि वह घर पर अकेली थी, तभी विश्वनाथ प्रताप और हरिओम उसके घर में घुसकर छेड़खानी करने लगे। महिला के पति द्वारा विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और हॉकी से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना के आधार पर थाना चौबिया पुलिस ने मु0अ0सं0 130/2026, धारा 74/333/109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।
7 सितंबर 2026 को पुलिस को मिली आपराधिक अभिसूचना के आधार पर थाना चौबिया पुलिस ने दोनों वांछित अभियुक्तों को चौपुला बंबा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विश्वनाथ पुत्र हजारीलाल, उम्र करीब 35 वर्ष तथा हरिओम पुत्र हजारीलाल, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम रम्पुरा, थाना चौबिया, जनपद इटावा के रूप में हुई है।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सैफई कुशलपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष चौबिया, मय पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *