इटावा। जिला विकलांग एसोसिएशन कार्यालय पर कामरेड सूरजपाल वर्मा की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जाटव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं समाजसेवी राजू गुप्ता ने कामरेड सूरजपाल वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री संतोष त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता, एडवोकेट नरेश प्रताप धनकर, याशीन अंसारी, राजेंद्र यादव, सीमा मिश्रा, रूकसाना, संजय सिंह, नरेश चौहान, सुनील दीक्षित, नीलम यादव, जीतू शाक्य, सुखवीर, विजय सिंह सहित जिला विकलांग एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
