इटावा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय गुरुवार, 4 सितंबर को इटावा जिला कारागार पहुंचेंगे। वह यहां निरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राशिद खान समेत अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
यह मुलाकात हाल ही में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही हुई थी । इस घटना के बाद पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित सहित 9 अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अजय राय सुबह 11:30 बजे इटावा पहुंचकर सीधे जिला कारागार जाएंगे। उनके साथ कांग्रेस के पांच अन्य पदाधिकारी भी होंगे, जो जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मिलने जाएंगे। इस मुलाकात का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और पार्टी का समर्थन व्यक्त करना है।
