ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में 18 मंडल प्रभारी किए गए मनोनीत

लखनऊ ,उत्तर प्रदेश।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक मैंगो रिसर्च सेंटर लखनऊ के सभागार में सभी सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के अलावा उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, महामंत्री डॉ संजय द्विवेदी, डॉक्टर नरेश पाल, डॉक्टर के जी गुप्ता, मंत्री नागेश्वर सिंह, जयप्रकाश गोविंद राम, डॉक्टर बीबी गौर, कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी, संप्रेक्षक हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, संगठन मंत्री अजय भाटिया,प्रचार मंत्री राजेश अग्रहरि,सदस्य सुधाकर मिश्रा,रामसुंदर यादव, रोहिताश्व वर्मा,प्रदीप राय, गजेन्द्र कुमार सिंह, राकेश सिंह कछवार,अमरजीत सिंह उपस्थित रहे। बैठक में जो प्रस्ताव पारित किए गए उनमें प्रमुख रूप से प्रदेश के 18 मंडल में मंडल प्रभारी की नियुक्ति की गई।

12 मंडलों में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं जो क्रमशः झांसी से शिवकरण सिंह भदोरिया सहारनपुर में ओमवीर सिंह मुरादाबाद अरुण गोस्वामी अलीगढ़ राम नारायण सिंह ,कानपुर सौरभ सिंह भदोरिया ,लखनऊ अखिलेश सिंह मेरठ संजय गोयल बस्ती बलराम त्रिपाठी विंध्याचल रूपेश पांडे गोरखपुर सुधीर कुमार सिंह अयोध्या राम नेत वर्मा, देवी पाटन अनिल कुमार द्विवेदी, आजमगढ़ वीरभद्र प्रताप आदि मनोनीत किए गए।

अनुशासन समिति के अध्यक्ष के रूप में कप्तान वीरेंद्र सिंह तथा पत्रकार उत्पीड़न निवारण समिति के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार द्विवेदी मनोनीत किए गए तथा संगठन को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन मंडल का गठन भी हुआ। संगठन की मांगों के लिए निर्णय लिया गया कि 12 नवंबर को मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्ष ज्ञापन देंगे और प्रदेश स्तर पर मार्च 2026 में ज्ञापन देगी। कुछ जनपदों में स्थाई समिति का गठन हुआ, बैठक नहीं हो रही है। उसके लिए निदेशक सूचना को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया साथ ही जिन जनपदों में जिला अध्यक्ष 3 वर्ष से लगातार कार्य कर रहे हैं उन जनपदों में लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रदेश के अनुभवी व क्रियाशील सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में क्रमशः नीरज सोनी, पौहारिशरण राय, शालिक राम पांडे व मोहम्मद यूनुस को नामित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *