इटावा पुलिस द्वारा छात्राओं को साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा पर किया गया जागरूक

इटावा। महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान’ के क्रम में इटावा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के पर्यवेक्षण में, थाना सैफई पुलिस द्वारा आर.के.पी. शिक्षा निकेतन, गुरु संदीपनी आश्रम, हैवरा (जनपद इटावा) में छात्राओं के मध्य एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

​इस दौरान लगभग 400 छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, बालिका अधिकार, तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने विशेष रूप से ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट, ओटीपी फ्रॉड एवं साइबर बुलिंग जैसे संवेदनशील विषयों पर छात्राओं को सतर्क रहने के तरीके बताए।

​कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1098 (बाल सहायता) शामिल हैं।

​मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को यह अवगत कराया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या ऑनलाइन अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। टीम ने छात्राओं को सतर्क रहकर एक जागरूक नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *