एस आई आर को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

इटावा- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी/प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गई।
उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने के लिए तीन दिन शेष बचे हैं, जो मतदाता गणना प्रपत्र भरकर नहीं देंगे उनका नाम बी0एल0ओ0 सूची में दर्ज नहीं किया जाएगा साथ ही साथ उन्होंने यह भी अवगत कराया कि एक मतदाता एक ही जगह से अपना गणना प्रपत्र भरे, जो मतदाता दो जगहों से गणना प्रपत्र भरेगा उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। बी0एल0ओ0 के पास कुछ ऐसे मतदाता हैं, जो कि बी0एल0ओ0 के खोजने से नहीं मिल रहे हैं इसीलिए सभी मतदाताओं से अपील है कि अपना गणना प्रपत्र भरकर बी0एल0ओ0 से संपर्क कर तत्काल जमा करें अन्यथा कि स्थिति में मतदाता सूची में नाम नहीं होगा। समस्त राजनैतिक दलों द्वारा बताया गया कि जन सेवा केंद्रों पर होर्डिंग्स लगाई जाएं, जिससे लोग जागरूक हो सकें एवं समस्त राजनैतिक दलों द्वारा समय बढ़ाने की मांग की गई। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत जगह-जगह कैम्प लगाया जाए।
उक्त बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, उप जिलाधिकारी न्यायिक दीप शिखा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रदीप शाक्य, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी संजीव शाक्य, कृपा नारायण तिवारी क्षेत्रीय संयोजक भाजपा, सतेन्द्र राजपूत जिला का०स० भाजपा, संदीप भदौरिया जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, उदयभान सिंह यादव वरिष्ठ नेता सपा, प्रवक्ता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वाचस्पति द्विवेदी, राकेश कुमार जिला महासचिव बी0एस0पी0, प्रेरणा जुबैरी जिला प्रवक्ता कांग्रेस, अमरसिंह शाक्य, संतोष शाक्य, मो0 राशिद सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *