ताखा बछरोई में शासन ने 117 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

ऊसराहार इटावा। ताखा तहसील क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से सराहनीय पहल की गई। गुरुवार को ताखा तहसील के ग्राम पंचायत बछरोई स्थित पंचायत घर परिसर में जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम गुरुवार दोपहर करीब एक बजे आयोजित हुआ, जिसमें तहसील की लेखपाल नेहा अवस्थी ने अपने कार्यक्षेत्र बछरोई पंचायत घर पर प्रशासन की ओर से कंबल वितरित किए। इसके बाद प्रधान पद के प्रत्याशी विनय शाक्य ने भी अपनी ओर से ग्रामवासियों को कंबल भेंट किए।

इस अवसर पर कुल 117 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलकती नजर आई। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि सर्दी के इस मौसम में यह सहायता गरीब और असहाय परिवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *