इटावा महोत्सव में सजेगी कवियों की महफिल, 30 दिसंबर को होगा ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन’

इटावा। ऐतिहासिक इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी 2025-26 के उपलक्ष्य में आगामी 30 दिसंबर (मंगलवार) को विशाल ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन’ का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव पंडाल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश के ख्याति प्राप्त कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक प्रेमशंकर शर्मा ने इटावा के प्रतिष्ठित होटल में जानकारी देते हुए बताया कि इटावा की प्रदर्शनी में अब कई कवियों ने अपने काव्यों से लोगों को अपनी रचनाओं से मंत्रमुग्ध किया जा चुका है।इस बार भी यह आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा।

​इटावा जनपद के प्रख्यात राष्ट्रीय कवि कमलेश शर्मा ने बताया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  धर्मवीर प्रजापति (प्रभारी मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन) होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रामशंकर कठेरिया (पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) और विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक  सरिता भदौरिया उपस्थित रहेंगी।

काव्य जगत के दिग्गज बिखेरेंगे जलवा

​सम्मेलन में वीर रस, श्रृंगार, हास्य और ओज के संगम के लिए विभिन्न विधाओं के सिद्धहस्त कवियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से:

  • ​विनीत चौहान
  • डॉ सुनील जोगी
  • कविता तिवारी
  • दिनेश रघुवंशी
  • डॉ ​कमलेश शर्मा
  • ​प्रताप फौजदार
  • ​विष्णु सक्सेना
  • ​कुं जावेद अख्तर
  • ​डॉ तुषा शर्मा
  • अजातशत्रु
  • विष्णु उपाध्यक्ष
  • विनोद राजयोगी
  • लोकेश त्रिपाठी सहित जाने-माने नाम शामिल हैं।

​कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 07:00 बजे से होगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष/जिलाधिकारी और प्रदर्शनी समिति के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति ने क्षेत्र के समस्त काव्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस साहित्यिक संध्या का आनंद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *