बिजली कटौती के कारण नगर वासियों को समय पर नहीं मिल पा रही पेयजल की सुविधा

भरथना,इटावा। विद्युत विभाग द्वारा प्रातः सवा छः बजे से की जाने वाली कटौती के कारण नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति में हो रही परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए पालिकाध्यक्ष के आदेशानुसार अब नगर की पेयजल आपूर्ति प्रातः साढे पाँच बजे से की जायेगी।

उक्त आशय की जानकारी जलकल पर्यवेक्षक अशोक यादव ने देते हुए बताया कि वर्तमान में विद्युत विभाग द्वारा नियमित रूप से प्रातः सवा छः बजे से कटौती की जाती है, जबकि नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति प्रातः 6 बजे से की जाती है। ऐसी स्थिति में नगरवासियों को पानी भरने में बेहद परेशानी होती है। जिसके चलते नगरवासियों द्वारा पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू से पेयजल आपूर्ति के समय में परिवर्तन की माँग की गई थी। जिसके क्रम में पालिकाध्यक्ष श्री यादव द्वारा जनहित में किये गये आदेशानुसार अब नगर में पेयजल आपूर्ति प्रातः 6 बजे के स्थान पर साढे पाँच बजे की जायेगी। वहीं सांय पूर्ववत् पेयजल आपूर्ति 5 बजे ही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *