अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप,पुलिस की जांच में दो तरफा मारपीट निकला 

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमायन के ग्रामीणों में शुक्रवार की दोपहर पौने 2 बजे उस हड़कंप मच गया जब भोली चौराहे पर खड़ी एक नामजद नम्बर वाली लग्जरी कार में सवार चार अज्ञात युवकों ने एक साइकिल सवार का पीछा करके साइकिल सवार नहर विभाग के रिटायर्ड 70 वर्षीय वृद्ध किसान की साइकिल में कट मार कर सड़क पर गिरा लिया और मार पीटकर वृद्ध को कार में डाल लिया और कार सवार युवक कार दौड़ाकर भाग निकले।
उक्त दृश्य को खेतों में कृषि कार्य कर रहे किसानों ने जैसे ही देखा चीख पुकार लगाकर शोर शुरू कर दिया, जिस्की सूचना पर गांव से दर्जनों ग्रामीण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार के पीछे दौड़ पड़े और ग्रामीणों ने उक्त कार को भोली चौराहे पर घेर लिया,जिसमें सवार चार युवकों में तीन युवक कार से निकल कर भाग जाने में सफल हो गए,और ग्रामीणों ने बल पूर्वक मौजूद अपहृत मानसिंह परिहार पुत्र छोटे सिंह परिहार निवासी रमायन थाना भरथना को कार से मुक्त करा लिया।साथ ही कार में मौजूद एक युवक को आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पीड़ित वृद्ध किसान मान सिंह परिहार ने घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को बताया कि अकारण कार सवार युवकों ने कार में डाल कर उसका अपहरण किया था,और लगातार मारपीट करते रहे। ग्रामीणों के सहयोग से वह मुक्त हो सका है।
जांच पड़ताल में पुलिस ने बताया कि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं थी,बल्कि दो तरफा आपसी मारपीट का मामला था। जिसके चलते दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है,जिसके चलते किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *