इटावा। सर मदन लाल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के बी.फार्म के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मलेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ जनपद और अपने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
बी.फार्मा के अंतिम वर्ष के छात्र उत्कर्ष गुप्ता ने “दवा वितरण में नैनोकैरियर्स की विषाक्तता का आकलन” विषय पर अपने रिसर्च पेपर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं छात्रा रितिका राजपूत ने “एआई में डिजिटल स्वास्थ्य” विषय पर प्रेजेंटेशन में तृतीय स्थान हासिल किया।
एसएमजीआई को यह उपलब्धि केडीसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी मथुरा में
फार्मास्युटिकल विज्ञान में उभरते रुझान: जैव प्रौद्योगिकी, नैनोमेडिसिन और डिजिटल स्वास्थ्य एकीकृत विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिली।
संस्थान के अन्य छात्रों में दिशा यादव,अमित यादव, हर्ष यादव,अभिषेक कुशवाहा,अमन यादव, अंशिका सोनी, उत्कर्षी सिंह एवं गौरी पाठक ने भी अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ यू एस शर्मा ने कहा कि, हमारे संस्थान के छात्रों ने नैनोसाइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल हेल्थ पर अपनी रिसर्च का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है,जो कि, बेहद ही सराहनीय है,
हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ दीं है।
