अधीक्षण अभियंता रजनेश कुमार शर्मा का A.A.A. इंटर कॉलेज में हुआ स्वागत, छात्रों को किया प्रेरित

इटावा। A.A.A. इंटर कॉलेज में आज अधीक्षण अभियंता लखनऊ से आए रजनेश कुमार शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विशुन कुमार ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रजनेश कुमार शर्मा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति और सफलता प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने विद्यालय की भौतिक सुविधाओं एवं शिक्षण कार्य शैली की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे हमेशा सकारात्मक सोच रखें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने उनके विचारों से प्रेरणा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *