एसएसपी इटावा ने पूर्ण की जनगणना-2027 की स्वगणना प्रक्रिया, जनपदवासियों से सहयोग की अपील

इटावा, 09 मई।भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वगणना की निर्धारित प्रक्रिया को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना कार्य को राष्ट्रहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए जनपदवासियों से जिम्मेदारीपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।


एसएसपी ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण एवं भावी नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह जनगणना अधिकारियों को सही, सटीक एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
इटावा पुलिस ने भी जनपदवासियों से अपील की है कि वे जनगणना-2027 में जिम्मेदारीपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *