इटावा, 12 जुलाई 2026। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के अंतर्गत 28वीं वाहिनी पीएसी, इटावा परिसर में रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेनानायक अनिरुद्ध कुमार की उपस्थिति में वाहिनी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कुल 1800 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण अभियान के दौरान आम, जामुन, अमरूद, नीम, शरीफा, अनार, सागौन, नींबू, सहजन, कचनार, अशोक, हरसिंगार, शीशम, टिकोमा, मोरपंखी, गुड़हल, चांदनी, कनेर, कैथा, इमली, आंवला, कटहल और बेल सहित अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया, ताकि हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई जा सके।
यह आयोजन प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
