विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है शिक्षक – शिवप्रसाद यादव

करवाखेड़ा,05 सितंबर 2026 । ज्ञानस्थली विद्यालय में आज शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा के पश्चात ज्ञानस्थली विद्यालय समिति के अध्यक्ष (चेयरमैन) शिवप्रसाद यादव जी ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव जी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके संदेशों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन-मूल्यों का विकास भी करते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक उनके जीवन को सही दिशा देने और उनके भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभावी नेतृत्वकर्ता प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी जी ने कहा कि शिक्षक पूरे वर्ष काम करते हैं और ज्ञान फैलाते हैं और बच्चों को दिशा दिखाकर और महत्वपूर्ण जीवन सबक देकर जीवन के विभिन्न चरणों में उनका मार्गदर्शन करते हैं। वे बच्चों के जीवन सफल होने में मदद करते हैं। इसलिए, उनकी और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करने के लिए, हम शिक्षक दिवस मनाते हैं और हमें अच्छे इंसान और हमारे देश के नागरिक बनाने के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।प्रधानाचार्य ने शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके योगदान को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति प्रमुख शिवमंगल सर, ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट डायरेक्टर वासिफ खान सर, वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी व विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *