गोपाल मिश्रा परशुराम सेवा समिति इकदिल के नगर अध्यक्ष मनोनीत

इकदिल। इटावा परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने समिति की कोर कमेटी की सहमति पर कस्बा इकदिल के मोहल्ला छिपैटी इकदिल निवासी महेन्द्र नाथ मिश्रा के पुत्र गोपाल मिश्रा को परशुराम सेवा समिति इकदिल का नगर मनोनीत किया है । प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने गोपाल मिश्रा से आशा व्यक्त की है कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगें । इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया है कि वह 15 दिन के अंदर इकदिल नगर की कार्यकारिणी का गठन करके प्रदेश कार्यालय पर भेजे । गोपाल मिश्रा को परशुराम सेवा समिति इकदिल का नगर अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर समिति के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *