एसएमजीआई परिवार के लिए गौरव के क्षण डॉ. रेहान उद्दीन की 50वीं पुस्तक का उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं डॉ. विवेक यादव ने किया विमोचन

इटावा। सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, इटावा के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेहान उद्दीन की लेखकीय यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि शामिल हो गई है। उनकी 50वीं नवीन पुस्तक ‘पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन’ का विमोचन उत्तर प्रदेश के मान0 उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कार्यालय, लखनऊ तथा एसएमजीआई के सभागार में किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं एसएमजीआई के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने डॉ. रेहान उद्दीन एवं पुस्तक के सह-लेखकों डा. शशि शेखर त्रिपाठी तथा डा. उमा शंकर शर्मा को एसएमजीआई की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए फार्मेसी शिक्षा एवं रिसर्च के क्षेत्र में किए जा रहे संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए लेखकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. विवेक यादव ने डॉ. रेहान उद्दीन की 50वीं पुस्तक के प्रकाशन को एसएमजीआई परिवार के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनका निरंतर लेखन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पाठ्यक्रमानुकूल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान भी है। उन्होंने डॉ. रेहान उद्दीन एवं सह-लेखकों को भविष्य में भी इसी प्रकार शैक्षणिक एवं साहित्यिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी डॉ. रेहान उद्दीन एवं सह-लेखकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी ।

डॉ. रेहान उद्दीन की 50वीं पुस्तक का प्रकाशन फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अध्यापन एवं लेखन के क्षेत्र में उनके शानदार सफर, मेहनत,शैक्षणिक प्रतिबद्धता एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को भी दर्शाता है।

पुस्तक ‘पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन’ डी. फार्मा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ही तैयार की गई है तथा बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, लखनऊ के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप लिखी गई है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पुस्तक को द्विभाषी—अंग्रेजी एवं हिंदी रूप में भी तैयार किया गया है।

पुस्तक के लेखक डॉ. रेहान उद्दीन, प्रोफेसर डॉ. शशि शेखर त्रिपाठी एवं डायरेक्टर डॉ. उमा शंकर शर्मा हैं। तीनों लेखक सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, इटावा से हैं।

पुस्तक का प्रकाशन रुद्रांश बुक्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा किया गया है। पुस्तक में पर्यावरण शिक्षा एवं संरक्षण, प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधन, आपदा जागरूकता तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को पाठ्यक्रम के अनुरूप सरल एवं व्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
असित यादव इटावा संवाददाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *