22 जुलाई को विकास भवन में महिला जनसुनवाई, 23 जुलाई को महेवा में जागरूकता चौपाल आयोजित होगी

इटावा, 18 जुलाई 2026। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी द्वारा 22 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रेरणा सभागार, विकास भवन, इटावा में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, ताकि महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। महिलाएं अपनी शिकायतें एवं समस्याएं सीधे राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगी।

इसके अतिरिक्त 23 जुलाई 2026 को विकास खंड महेवा सभागार में अपराह्न 11:00 बजे से 2:00 बजे तक महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

जागरूकता चौपाल में महिलाओं एवं आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *