NHM संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण समेत 8 सूत्रीय मांगें उठाईं

इटावा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भेजा। संगठन ने वर्षों से कार्यरत एक लाख से अधिक संविदा कर्मियों के हित में नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन को प्रमुख मांग बताया।

ज्ञापन में कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, DA, EPF व HRA का लाभ, गैर जनपद स्थानांतरण नीति बहाल करने, सेवाकाल में मृत्यु पर अनुकम्पा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन तथा नियमित भर्तियों में NHM कर्मियों के लिए 25 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने की मांग की गई।

संगठन ने कहा कि 3 अक्टूबर तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 5 से 7 अक्टूबर तक काला फीता बांधकर विरोध, 8 से 10 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार और 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। संगठन ने शासन से वार्ता कर मांगों के समाधान की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *