इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में नालों की सफाई की कार्ययोजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 143 नाले हैं तथा जिसको चार सिंचाई खंडों में विभाजित किया गया है। सर्वाधिक 81 नाले सिंचाई खंड इटावा क्षेत्र में हैं। इस वर्ष प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत 77 नालों की सफाई करानी है जिसमें निचली गंगा नहर खंड में 31, भोगनीपुर प्रखंड में 12, सिंचाई खंड इटावा में 33 तथा सिंचाई खंड औरैया में 1 नाले की सफाई कराई जाएगी।
जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि नाला सफाई कार्यों में जनप्रतिनिधियों एवं माननीयों के सुझावों को भी शामिल किया जाए तथा वर्षा ऋतु से पूर्व नाला सफाई का कार्य पूर्ण करा लिए जाएं।
बैठक में सिरसा नदी पुनरुद्धार कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि 1 जून से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि नक्शे में चिन्हित सम्पूर्ण क्षेत्रफल की पूरी तरह सफाई कराई जाए तथा सिरसा नदी की चौड़ाई को भी व्यवस्थित रूप से बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि लगभग 53 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य किया जाना है। उन्होंने जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए पानी रोकने हेतु वैज्ञानिक पद्धति से सिरसा नदी पर चेक डैम का निर्माण कराया जाए तथा भूजल पर निर्भरता कम करने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएं।
उक्त बैठक में सिंचाई विभाग से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थिति रहे।
मानसून से पहले साफ होंगे जनपद के 77 नाले, 1 जून से शुरू होगा सिरसा नदी का पुनरुद्धार
