व्यापार मंडल ने विभिन्न आंदोलनों में शहीद हुए व्यापारियों को श्रद्धांजलि दी

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में 26 मई को व्यापारी शहीद दिवस पर बाबा मॉल शास्त्री चौराहा स्थित कार्यालय पर बलिदान शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने व्यापार मंडल के अब तक हुए आंदोलन में पुलिस की लाठी एवं गोली से शहीद हुए व्यापारियों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि 24 दिसंबर 1973 को श्रद्धेय विशंभर दयाल श्रद्धेय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने व्यापारियों के उत्पीड़न एवं शोषण से मुक्त करने व व्यापारियों के सम्मान स्वाभिमान को सुरक्षित रखने के लिए बनारस के मां गंगा के पावन तट पर व्यापार मंडल का गठन किया था।सेल टैक्स विभाग की मनमानी के विरोध में अक्टूबर 1979 में लखनऊ के व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल जी पुलिस की गोली से शहीद हो गए।उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के विभिन्न आंदोलनों में 2003 तक 14 व्यापारी शहीद हुए लेकिन व्यापारियों ने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संबद्ध भारतीय उद्योग व्यापार मंडल देश का व्यापारियों का सबसे बड़ा संगठन है।

शहीद दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख व्यापारियों को संगठन द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया जिसमें सर्वश्री कृष्ण कुमार वर्मा,राजीव अग्रवाल, अरविंद पोरवाल,कपिल गुप्ता सुबोध जैन,गुड्डी बाजपेई आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर कृष्ण मुरारी गुप्ता जिला अध्यक्ष सदाशिव श्रीवास्तव महामंत्री राजेश गुप्ता जयप्रकाश जैन संतोष सोनी उमेश गुप्ता उपाध्यक्ष विनीत मित्तल कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता मीडिया प्रभारी आनंद पोरवाल युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद दुबे जिला अध्यक्ष युवा रिंकू यादव मंडल अध्यक्ष युवा राजीव वर्मा युवा महामंत्री सुशील यादव और तेजपाल राजपूत जिला संगठन मंत्री हरिओम गुप्ता हैप्पी जैन अब्दुल रहीम गोविंद तिवारी दीपू जैन तरुण सिंह संजीव गुप्ता लक्ष्मी नारायण आदि व्यापारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *